समाजिक संस्था मानस संगम, कानपुर एवं मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के संयुक्त समन्वय से शहर में 14 जनवरी दिन बुधवार को निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला यह कैंप जनकपुर स्थित प्रयाग नारायण शिवाला, कानपुर परिसर में लगा, जिसमें आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण जांचें पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में बीपी (ब्लड प्रेशर) जाँच, रैंडम ब्लड शुगर जाँच, ईसीजी (हृदय की धड़कनों की जाँच), पीएफटी (फेफड़ों की कार्यक्षमता जाँच) तथा बीएमडी (हड्डियों में कैल्शियम मापने की जाँच) जैसी सुविधाएं शामिल थीं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान कर समय रहते उपचार के लिए प्रेरित करना है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सभी जांचें की जाएंगी।
कार्यक्रम के आयोजक अभिनव नारायण तिवारी, जो प्रयाग नारायण शिवाला, कानपुर के प्रबंधक भी हैं, ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की थी| क्षेत्र वासियों का कहना है कि सामाजिक , साहित्यिक संस्था एवं स्वास्थ संस्था का ये जुड़ाव समाज को बेहतर दिशा दे सकेगा|
